☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : कुमारधुबी में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

धनबाद : कुमारधुबी में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

धनबाद(DHANBAD) : गुरुवार सुबह कुमारधुबी के फीटर धौडा के जंगल में पेड़ से लटका शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी आक्रोशित दिखे. इधर कुमारधुबी पुलिस भी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस इसे आत्महत्या मान जांच कर रही है. मृतक राजेश कल शाम पांच बजे से ही लापता था. 

परिवार वालों ने बुधवार की रात को ही की थी शिकायत 

परिवार वालों ने इसकी शिकायत कल रात ही कुमारधुबी ओपी में की थी. परिजनों  का कहना है की पहले वह सब तरफ अपनी ओर से ढूंढने का प्रयास किए, जब कही नही मिला तो रात करीब 11 बजे पुलिस के पास जाकर शिकायत की. पुलिस अगर उसी वक्त हरकत में आ गई होती तो यह घटना नहीं होती. परिजन इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं है. उनको  शक है कि कोई मारकर उसे यहां पेड़ से लटका दिया है. कुमारधुबी ओपी प्रभारी संदीप यादव इसे आत्महत्या बता रहे है ,पुलिस का कहना है की मृतक राजेश की मानसिक स्थिति सही नही थी. जिस कारण वह  पेड़ से लटक कर जान दे दी है. पोस्टमार्टम  रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या.  

 रिपोर्ट : विनोद सिंह, निरसा/धनबाद 

Published at:09 Feb 2023 02:04 PM (IST)
Tags:Dead body found hanging from tree in Kumardhubi dhanbadmurder or suicidedhanbad policedc dhanbadthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.