✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की फंदे से लटकी मिली लाश, दो दिनों से था लापता

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:08:10 PM

रांची(RANCHI): उत्तरप्रदेश से काम की तलाश में दीपक रांची आया था. यहां वह काम करता था और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. दीपक के घर में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं. मगर, रांची आते ही उसे अपने पास की रहनेवाली एक महिला से प्रेम हो जाता है. महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. महिला का पति दूसरे शहर में काम करता है. महिला और दीपक दोनों लगातार एक दूसरे से मिलते रहते थे. ऐसे ही दो दिन पहले दीपक महिला से मिलने उसके घर गया. मगर, फिर वो वापस नहीं आया. उसकी सिर्फ लाश ही वापस मिली.

प्रेमिका के घर में मिली दीपक की लाश

घटना के बारे में पता तब चला, जब महिला ने दीपक की पत्नी को फोन कर बताया कि उसके घर में दीपक की लाश पड़ी है, दीपक साड़ी को फंदा बनाकर उसमें झूल चुका था. खबर मिलते ही पत्नी भागी-भागी महिला के घर पहुंची. पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. इसके साथ ही पुलिस छानबीन में जुट गई है. पुलिस महिला को थाने में ले जाकर पूछताछ कर रही है. ये पूरा मामला रांची के नरकोपी थाना का है.

काम पर जाने को कह कर निकला था घर से

दीपक जिस घर मे रहता था उसके मकान मालिक राजेश टोप्पो ने बताया कि दीपक दो दिन पहले काम पर जा रहा है, ऐसा कह कर निकला था. जब वो वापस नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने उसे खोजना शुरू किया. इसी कड़ी में उसे पता चला कि उसके पति ने प्रेमिका के घर में फांसी लगा ली है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची         

Tags:Dead body found hanging from the noose of loverlover who went to meet his girlfriendranchiRANCHI NEWSDHANBADRANCHI CRIMECRIME IN RANCHI

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.