✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डीसी का जनता दरबार: हुजूर! थाना प्रभारी  बिना किसी लिखित आदेश के करा देते है काम बंद

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 17, 2026, 6:37:05 PM

धनबाद(DHANBAD):  उपायुक्त  आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर मंगलवार को  जिले के झरिया, राजगंज, बलियापुर, कतरास, गोविंदपुर, धनबाद सहित अन्य क्षेत्र से आए आम जनों की शिकायत सुनीं।

जनता दरबार में नागरिकों ने क्वार्टर संबंधित विवाद, बकाया राशि भुगतान, थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारी द्वारा बिना लिखित आदेश के जमीन पर कार्य बंद कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या, भूमि विवाद, विद्युत आपूर्ति बाधित होने एवं मीटर जब्ती के विरुद्ध आपत्ति सहित विभिन्न मामले से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, बैंक शाखा से प्राप्त ऋण के ब्याज माफी, म्यूटेशन की प्रक्रिया रोकने, पुराने घर की मरम्मत के दौरान पड़ोसी द्वारा जानलेवा हमला करने की शिकायतें भी प्राप्त हुई. 

उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया तथा आवेदकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. 

Tags:DhanbadDCJanta DarbaarShikayatSamadhan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.