✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डीसी का जनता दरबार-सर! मेरा ओबीसी प्रमाण पत्र नहीं बन रहा,प्लीज मदद कीजिये

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 24, 2026, 5:32:56 PM

धनबाद(DHANBAD): मंगलवार  को उपायुक्त  आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया.  इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनकी  सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा। 

जनता दरबार में रोहड़ा बांध बस्ती से आए एक व्यक्ति ने सेल द्वारा भूमि अधिग्रहण में मिलने वाली मुआवजा राशि एवं नियोजन से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपा, कंचनपुर से आई पूजा कुमारी ने ओबीसी प्रमाण पत्र बनने में आ रही समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया, पूर्वी टुंडी से आए अर्जुन कुमार ने अपने रैयती जमीन पर घर निर्माण कार्य नहीं करने देने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई, वही अमलाटांड़ से आए मोहम्मद हसन अंसारी ने मकान का शौचालय तोड़ने तथा बिजली काटने और रंगदारी मांगने से संबंधित समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से उपायुक्त अवगत हुए. 

उपायुक्त ने लोगों को  भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.  जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा। 

Tags:DhanbadJanta DarbaarDCJharkhandDhanbad dcDeputy Commissioner Aditya Ranjan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.