✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डीसी का जनता दरबार: हुजूर जमीन का मुआवजा नहीं मिल रहा, मदद कीजिये!

BY - Satya Bhushan Singh Dhanbad

Published at: 06 Mar 2026 05:29 PM (IST)

डीसी का जनता दरबार: हुजूर जमीन का मुआवजा नहीं मिल रहा, मदद कीजिये!

धनबाद(DHANBAD):  उपायुक्त आदित्य रंजन ने शुक्रवार को  जनता दरबार का आयोजन कर जिले के चिरकुंडा, तोपचांची, बलियापुर, बरवाअड्डा, सरायढेला, गोविंदपुर, सिंदरी, धनबाद सहित अन्य क्षेत्र से आए आम लोगों  की शिकायत सुनीं। 

जनता दरबार में रैयती जमीन की मापी कराने, जीटी रोड सिक्स लेन निर्माण में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिलने, लंबित बिल का भुगतान कराने, ऑनलाइन पंजीकरण व लगान रसीद निर्गत कराने, जालसाजी कर रजिस्ट्री करा लेने, जन्म तिथि में सुधार कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए. 

उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया तथा आवेदकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।  उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा  नियाज अहमद भी मौजूद थे.

Tags:DhanbadDCJanta DarbaarShikayatAction

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.