✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डीसी का जनता दरबार: हुजूर! हम कैसे खेती करेंगे, सरकारी बीज सीधे जा रहा ब्लैक मार्केट में!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:07:10 AM

धनबाद(DHANBAD):  उपायुक्त  आदित्य रंजन ने शुक्रवार को जनता दरबार लगा  कर जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो  की शिकायत सुनी. जनता दरबार में कस्तूरबा नगर के एक बुजुर्ग ने सदर अस्पताल के लिए अधीग्रहित जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की.  उन्होंने बताया कि उपरोक्त जमीन पर अविभाजित बिहार के समय से जेल प्रशासन का कब्जा था.  इसके बाद सदर अस्पताल के लिए उपरोक्त जमीन का अधिग्रहण किया गया.  तत्पश्चात जब झारखंड राज्य की स्थापना हुई तो उपरोक्त जमीन पर किसी अन्य व्यक्ति ने कब्जा कर लिया.  मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने उपरोक्त मामले की तुरंत जांच करने का निर्देश दिया.  

जनता दरबार में धनसार के एक दिव्यांग गुमटी संचालक ने उपायुक्त को बताया कि कुछ भू-माफिया  द्वारा उनके साथ मारपीट कर, धमकी देकर, उनकी गुमटी को तोड़ने का प्रयास विगत कई दिनों से किया जा रहा है.  जबकि पूरे परिवार के जीविकापार्जन के लिए यही एकमात्र दुकान है.  उन्होंने बताया कि उनकी गुमटी सरकारी भूमि पर है.  भू-माफिया उन्हें हटाकर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहे है.  मनईटांड छठ तालाब से आए एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने जमीन रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा किया था.  किंतु किसी कारणवश जमीन मालिक के मना करने पर जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई. 

 उन्होंने रजिस्ट्रेशन फीस के रिफंड की गुहार लगाई.जनता दरबार में रेल परियोजना के तहत अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा नहीं मिलने, सरकार द्वारा दिए गए बीज ग्रामीणों को नहीं देकर बाजार में बेचने, एनएच 2 में अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा नहीं मिलने, भुदा के महावीर नगर में भूमाफिया की मिली भगत से तालाब की खरीद बिक्री करवाने सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने आम जनों की समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया. जनता दरबार में प्रभारी जन शिकायत कोषांग  नियाज अहमद भी मौजूद थे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadDCJanta DarbaarShikayatAction

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.