✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पतरातू डैम और नलकारी नदी किनारे लगेगी फेंसिंग और साइनबोर्ड भी, रामगढ़ DC और SP ने की ताकीद

BY -
Upendra Gupta
Upendra Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:17:49 AM

रामगढ़ ( RAMGARH):  पतरातू डेम में नलकारी नदी का पानी सबसे अधिक मात्रा में आता है. पिछले दिनों इसी नदी किनारे पिकनिक मना रहे लोग अचानक सैलाब आ जाने से बह गए थे. इसके बाद प्रशासन ने मुस्तैदी बढ़ा दी है. नदी और डैम किनारे अब फेंसिग करने के साथ साइन बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि किसी भी दुघर्टना से बचा जा सके. आज इसका निर्देश रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा और पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने दिया है. दोनों आला अधिकारी डैम के दो गेट खोले जाने के उपरांत बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे. मौके पर उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरातू और अंचल अधिकारी पतरातू को चौकस रहने के साथ ग्रामीणों व पर्यटकों को नदियों व अन्य जल स्रोतों के आसपास ना जाने के प्रति जागरूक करने का भी निर्देश दिया.

दुर्घटना संभावित क्षेत्र में नहीं जाने का निर्देश

उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी पतरातू को निर्देश दिया कि साइन बोर्ड पर बाकायदा चेतावनद लिखवाई जाए कि नदी या उैम् किनारे बिल्कुल न आए, खतरा हो सकता है वहीं कहा कि जहां ज्यादा संख्या में पर्यटक आते हैं ,वहां नियमित रूप से गश्ती सुनिश्चित की जाएग. उपायुक्त ने पतरातु लेक रिसॉर्ट के समीप विभिन्न होटल और  रिसोर्ट संचालकों को भी पर्यटकों को इसके प्रति जागरूक करने को कहा। वहीं कहा कि यदि वे बात न मानें तो इसकी जानकारी तुरंत  प्रशासन को दी जाए.

रिपोर्ट - जयंत कुमार, रामगढ़ 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.