✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: शिल्पकारों का उत्साह बढ़ाने अंधारझोर गांव पहुंचे डीसी मंजूनाथ भजंत्री, जानें ग्रामीणों से क्या किया वादा    

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:57:38 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): डीसी मंजूनाथ भजंत्री का जब से जमशेदपुर में ट्रांसफर हुआ है, तब से वो पूरे शहर के मामलो के लेकर एक्टिव दिख रहे हैं. वहीं बुधवार के दिन पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बोड़ाम प्रखंड के अंधारझोर गांव पहुंचकर शिल्पकारों का उत्साह बढ़ाया. और मौके पर कहा कि शिल्पकारों के पास हुनर की कोई कमी नहीं है. लेकिन इनके हुनर को सही प्लेटफोर्म नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वजह से इनके हुनर को सही पहचान नहीं मिल पा रही है.

शिल्पकारों का उत्साह बढ़ाने अंधारझोर गांव पहुंचे डीसी मंजूनाथ भजंत्री

आगे डीसी ने कहा कि शहर के सभी स्थानीय शिल्पकारों के उत्पाद को सही मार्केट और उचित मूल्य मिले, इस दिशा में काम किया जायेगा. वहीं मौके पर उन्होने शिल्पकारों से डीसी ने तबला, मांदर, ढोल, मृदंग को बनाने बनाने में लगने वाले समय, लागत, निर्माण सामग्री, मार्केट साथ ही उनके उत्पाद को मिलने वाले मूल्यों की विस्तृत जानकारी ली.

बाजार उपलब्ध नहीं होने की वजह से इस कला से मुंह मोड़ने लगे हैं लोग

आपको बताये कि अधारझोर में लगभग 70 परिवार निवास करता हैं. डीसी से ग्रामीणों ने बताया कि कई पीढ़ियों से उनका गांव शिल्पकला को संरक्षित रखने का काम कर रहा है, लेकिन लागत के अनुपात में मूल्य नहीं मिलने से और बाजार उपलब्ध नहीं होने की वजह से लोग इस कला से मुंह मोड़ने लगे है. गांव के बुजुर्ग तो ये काम कर रहे हैं, लेकिन युवा कम आमदनी को देखते हुए दूसरे पेशा को अपनाने लगे हैं.

सही बाजार नहीं मिल पाने की वजह से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं शिल्पकार

वहीं अंधारझोर के शिल्पकारों ने उपायुक्त को बताया कि साकची स्थित संजय मार्केट के पास बजरंगबली मंदिर के सामने खाली स्थान में 40-50 सालों से वो दुकान लगा रहे थे लेकिन वहां से उन्हे हटा दिया गया. जिसकी वजह से  अपने उत्पाद को नहीं बेच पाते हैं. जिससे उनके घर का चुल्हा भी जल पाता है. उनके सामने भूखे मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है. लोगों ने डीसी से बाजार में अपने उत्पाद को बेचने के लिए जगह उपलब्ध कराने का आग्रह किया. वहीं डीसी ने भी  शिल्पकारों को बाजार और योजना का लाभ देने का भरोसा दिलाया.

जानें आवासा योजना से वंचित ग्रामीणों के लिए डीसी ने क्या कहा

इसके साथ ही अंधारझोर में कुछ ग्रामीणों ने डीसी से पीएम आवास स्वीकृत नहीं होने की शिकायत की. इसपर डीसी की ओर से अबुआ आवास योजना से लाभांवित किए जाने को लेकर आश्वस्त किया. साथ ही बीडीओ बोड़ाम को कैम्प लगाकर आवास नहीं मिलने वाले लाभुकों की सूची बनाने, दिव्यांग, विधवा को पेंशन का लाभ देने का निर्देश दिया

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:DC Manjunath Bhajantri reached Andharjhor village to encourage the craftsmenknow what he promised to the villagersDC Manjunath BhajantriAndharjhor villageencourage the craftsmenJAMSHEDPUR

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.