✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डीसी ने किया एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण, नर्सों की कमी के पर आपत्ति जताई, दिया ये निर्देश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:40:13 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में रविवार को डीसी विजया जाधव ने एमजीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पदाधिकारियों ने ओपीडी, मेडिसिन सेवा, ऑक्सीजन प्लांट और नए निर्माणाधीन अस्पताल भवन की सुविधाओं का जायजा लिया. वहीं विजया जाधव ने निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में नर्सों की कमी देख अस्पताल अधीक्षक को तलब किया.

डीसी विजया जाधव ने एमजीएम अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

डीसी ने अस्पताल में नर्स की कमी के सवाल पर आपत्ति जताई और कहा कि रोटेशन के आधार पर नर्सों की सेवा ली जाए. पहले की तुलना में एमजीएम अस्पताल की विधि- व्यवस्था में सुधार हुआ है.  हालांकि उन्होंने माना कि अभी भी इसमें सुधार करने की संभावना है.

उपायुक्त ने मरीजों और परिजनों से भी की सहयोग की अपील

वहीं अस्पताल प्रबंधन के साथ उपायुक्त ने यहां आनेवाले मरीजों और उनके परिजनों से भी सहयोग की अपील की. वहीं इस दौरान डीसी के साथ डीडीसी मनीष कुमार और एसडीओ पीयूष सिन्हा मौजूद रहे.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:DC inspected MGM Hospitalobjected to the shortage of nursesgave these instructionsDCMGM HospitalMGMHospitalshortage of nursesnursesinstructionsjamshedpurjharkhandpatientvijya jadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.