✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डीसी ने दिया निर्देश -सीसीटीवी कैमरों को कराये ठीक, शहर सुन्दर दिखे, इसका रखा जाये ख्याल 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:48:29 PM

धनबाद(DHANBAD) | उपायुक्त  वरुण रंजन ने शनिवार को  जिले को स्वच्छ रखने, शहर के सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पेयजल, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर धनबाद नगर निगम, माडा, नगर परिषद, चिरकुंडा सहित अन्य विभागों के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त  ने पूर्व में हुई  बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन एवं प्रगति की समीक्षा की.  इस दौरान उपायुक्त द्वारा नगर आयुक्त से जिले को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए  नगर निगम के द्वारा तैयार किए गए एक्शन प्लान के बारे में जानकारी ली. 

नागरिक सुविधाओं पाए ध्यान का निर्देश 
 
नगर आयुक्त  सत्येंद्र कुमार ने तोपचांची झील को पर्यटक स्थल बनाने, गोल्फ ग्राउंड को फेज-2 में स्टेडियम निर्माण, फ्लड लाइट लगाकर सौंदर्यीकरण करने, तालाब के किनारो से अतिक्रमण हटाने, बिरसा उद्यान पार्क को और भी सुंदर बनाने, वर्टिकल गार्डन बनाने, सड़क किनारे साथ सजा, वॉल पेंटिंग समेत धनबाद शहर के एंट्री पॉइंट में को सौंदर्यीकरण करने के प्रस्ताव को उपायुक्त के सामने रखा. उपायुक्त ने  नगर आयुक्त को  सड़क, पानी, बिजली, सौंदरीकरण, नाली, साफ-सफाई, लाइट आदि की समुचित व्यवस्था करने को निर्देशित किया.  उन्होंने कहा की सभी कार्य का एक डाटा तैयार कर ले और नागरिक सुविधा के तहत हो रहे कार्य की लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे.  अगर कहीं लाइट लग रही  हैं तो इसकी समुचित जानकारी हो कि कितनी  लाइट कार्य कर रही है.  और कितनी बंद है.  उसी प्रकार से पब्लिक शौचालयों की भी रिपोर्ट तैयार करके रखें, जलापूर्ति की भी प्रतिदिन रिपोर्ट रखें कि कहां कितनी जलापूर्ति की गई. 

सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने का हुआ आदेश 

शहर की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रमुख चौक चौराहा ,अन्य क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरा की समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा नगर आयुक्त को सीसीटीवी कैमरा की स्थिति की रिपोर्ट देने को कहा.  उन्होंने कार्य कर रहे सीसीटीवी कैमरा एवं खराब पड़े सीसीटीवी कैमरा की जानकरी प्राप्त कर सभी कैमरा को दुरुस्त करने को कहा.  साथ ही उन्होंने शहरी क्षेत्र में तालाब किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए  संबंधित पदाधिकारी को कहा. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखने, यातायात की ज्वलंत समस्या को ख़त्म  करने, जिलेवासियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने व वैसी समस्याएं जो बारंबार सामने आ रही है, उसका चरणबद्ध तरीके से समाधान करने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है.  बैठक में उपायुक्त  वरुण रंजन, नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त  महेश्वर महतो, सहायक नगर आयुक्त  प्रकाश कुमार, बीडीओ एग्यारकुण्ड, सिटी मैनेजर ,चिरकुंडा, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbadDCnigamtownplanning

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.