✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DC ने गुणवत्ता और समय सीमा पर दिया दिया जोर, साहिबगंज में विकास कार्यों की हुई समीक्षा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 14, 2026, 5:38:05 PM

साहिबगंज(SAHIBGANJ): जिले में चल रहे विकास कार्यों और सरकारी संस्थानों की स्थिति का जायजा लेने के लिए उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त सबसे पहले स्पेशल डिवीजन द्वारा बन रही R&R कॉलोनी के निर्माण कार्य स्थल पहुंचे. उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य समय बद्ध तरीके से पूरा किया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.

मोती झरना में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

इसके बाद उपायुक्त ने मोती झरना में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया. साथ ही वहां बन रहे डॉल्फिन शौचालय के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जा रहे इस क्षेत्र में सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समय पर पूरे किए जाएं ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

करणपुरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का भी औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने करणपुरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया जहां केंद्र बंद पाया गया. इस पर उन्होंने नारा जगी व्यक्त की और पैदल चलकर संबंधित सेविका के आवास का भी निरीक्षण किया लेकिन सेविका वहां भी मौजूद नहीं मिली. ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर उपायुक्त ने सेविका और सहायिका के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.उपायुक्त ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन अत्यंत जरूरी है ताकि बच्चों और महिलाओं को सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके. उन्होंने अधिकारियों को सभी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

रिपोर्ट - गोविंद ठाकुर 

Tags:Sahibganj DC Review Development WorkSahibganj DC InspectionDevelopment Work Review in SahibganjDC Sahibganj Inspection Newsahibganj District Development Review

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.