✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज में डीसी ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 2, 2026, 5:59:15 PM

साहिबगंज(SAHIBGANJ): जिलें में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उस समय सामने आ गई, जब उपायुक्त दीपक दुबे ने राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने प्रशासन को भी चौंका दिया. गंदगी, अव्यवस्था और मरीजों की शिकायतों ने डीसी को नाराज कर दिया, जिसके बाद मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए.

उपायुक्त दीपक दुबे ने राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल के विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने मरीज वार्ड, ओपीडी, अल्ट्रासाउंड सेंटर समेत अन्य जरूरी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया. इस दौरान डीसी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली.

मरीजों ने अस्पताल की खराब व्यवस्था, सफाई की कमी और इलाज में लापरवाही को लेकर शिकायतें कीं. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने मौके पर ही जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई. निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई. कई जगहों पर गंदगी देखने को मिली, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही थी. इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए और साफ कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

डीसी दीपक दुबे ने साफ कहा कि अस्पताल में स्वच्छता और मरीजों की सुविधा से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि सभी मरीजों को समय पर इलाज और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है. साथ ही उन्होंने अस्पताल में नियमित सफाई, बेहतर प्रबंधन और कार्यप्रणाली में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया, ताकि आम लोगों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर सेवाएं मिल सकें.

निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी उदय टुडू सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे. उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने का निर्देश दिया. यह निरीक्षण साफ संकेत देता है कि प्रशासन अब स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही को नजरअंदाज करने के मूड में नहीं है.

Tags:SahibganjSahibganj DCDC hospital inspectionRajmahal sub divisional hospital inspectionDeepak Dubey DC SahibganjJharkhand hospital inspectiongovernment hospital poor conditionDC surprise inspectionhealthcarehospital cleanliness issuepatient complaints government

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.