✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पारसनाथ रेलवे कॉलोनी के दो क्वार्टर में दिन दहाड़े चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:15:14 AM

गिरीडीह(GIRIDIH): गिरीडीह के ईसरी बाजार स्थित पारसनाथ रेलवे कॉलोनी के दो क्वार्टर से चोरो ने शनिवार को दिन दहाड़े आठ हजार रूपया नगद सहित हजारों रूपये के जेवरात चोरी कर लिया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची निमियाघाट पुलिस ने रेल कर्मियों से चोरी की गई सामान की जानकरी ली और मामले की जांच में जुट गई.  

दो अलग-अलग क्वार्टर में चोरी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह पारसनाथ स्टेशन के पीडब्ल्युआई ट्रैक मेन अमित कुमार और हेल्पर सुदामा देवी क्वार्टर बंद कर पास के पीडब्ल्युआई कार्यालय में डयुटी पर गये थे. दोनो रेल कर्मियों का क्वार्टर एक दूसरे से सटे है. सुदामा देवी के दोनों बच्चे भी स्कूल गये थे. दोपहर दोनों कर्मी खाना खाने क्वार्टर पहुंचे. जब वे ताला खोल कर अंदर गये तो देखा कि कमरे में रखा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है. सुदामा देवी के कमरे में रखा आलमीरा टूटा हुआ है और सामान बाहर बिखरा पड़ा है. वहीं अमित कुमार का एक बेग और अन्य सामान खाट पर खुला पड़ा है.

चोरों ने इस दौरान अमित कुमार के क्वार्टर से सात हजार रूपया नगद और सुदामा देवी के आलमीरा से सोने के चार जोड़ा कान की बाली, एक सोने का चेन, एक जोड़ा पायल व एक हजार रूपया नगद की चुरा कर ली है. संभावना जताया जा रहा है कि चोर क्वार्टर के पीछे वेंटीलेटर से क्वार्टर में घुसा और आराम से सामानों की चोरी कर पीछे का दरवाजा खोलकर फरार हो गया.

रिपोर्ट. दिनेश कुमार

Tags:GiridihDaylight theft in two quartersParasnath Railway Colonypolice engaged in investigationgiridih crime newsgiridih police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.