✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

संथाल में DANGEROUS खेल! परिवार में हर दिन 12 -12 बच्चे का हो रहा जन्म, अब गिनने में शासन-प्रशासन के फूल रहे दम

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:12:36 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में बंगलदेशी घुसपैठ के मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है. कोर्ट ने संथाल परगना प्रमंडल के उपायुक्तों के द्वारा दायर की गई रिपोर्ट पर नाराजगी जताया है. अब इस मामले पर झारखंड में राजनीति भी तेज हो गई है. एक पक्ष है जो यह संदेश देने में लगा है कि कोई घुसपैठ हुआ ही नहीं है. लेकिन इसे भाजपा ने बड़ा मुद्दा बताया है. दावा किया है कि जब मामला कोर्ट में चल रहा है तो जल्द ही सारी चीजे साफ हो जाएगी.       

राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि बंगलदेशी घुसपैठ का मामला झारखंड हाई कोर्ट में चल रहा है. कोर्ट पर उम्मीद और विश्वास है कि इस घुसपैठ के मामले में कोर्ट कोई निर्णय जल्द लेगी. आखिर संथाल परगना में जिस तरह से सरकार के संरक्षण में बंगलदेशी को पोषा जा रहा है. यह आने वाले दिनों में देश और राज्य के लिए घातक होगा. उन्होंने कहा कि सरकार के अधिकारी भी पार्टी के जैसा काम कर रहे है. जो हकीकत और सच्चाई है उसे छुपाने में लगे है. लेकिन अब मामला कोर्ट के पास है तो न्याय जरूर होगा.

उन्होंने कहा कि राजमहल विधानसभा क्षेत्र मेन 2014-19 में 8 हजार मतदाता बढ़ते है जबकि 2019-24 में 24 हजार से अधिक नाम कैसे जुड़ा है. जिस परिवार में 8 लोग 2014 में थे उस परिवार में 29 सदस्य कैसे बढ़े कहाँ से आए है. आखिर सभी बूथ पर पाँच सौ से सात सौ मतदाता कहाँ से आ गए है. इस मामले को लेकर भी जिला निर्वाचन से लेकर केन्द्रीय चुनाव आयोग को भी लिखित देने का काम किया गया है. किसी भी कीमत पर राज्य में बढ़ रहे घुसपैठ पर आवाज उठाते रहेंगे.

अनंत ओझा ने कहा कि मुसलमान को बांग्लादेशी घुसपैठी नहीं बता रहे है. कुछ लोग मुस्लिम समुदाय के लोगों में भ्रम फैला रहे है कि भाजपा मुसलमान को बांग्लादेशी बताया जा रहा है. जो ये भ्रम फैला रहे हैं उन्हें यह भी जानकारी होनी चाहिए की हम अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ और अब्दुल कलाम के जयकारे भी लगाते है. भाजपा ने कभी नहीं कहा कि सभी मुसलमान घुसपैठ है. जो लोग भ्रम फैला कर गलत संदेश दे रहे है उन्हे यह बताना चाहिए कि कैसे झारखंड में बांग्लादेशी को बसा कर स्थानीय अल्पसंख्यक के हक और अधिकार को मारा जा रहा है. यह घुसपैठ किसी धर्म और मजहब नहीं बल्कि पूरे समाज और देश के लिए घातक है.            

Tags:bangladesh infiltration in jharkhandjharkhand newsjharkhandbangladeshi infiltration in jharkhandjharkhand news todaybangladeshi infiltrationbihar jharkhand newsbangladeshi in jharkhandjharkhand policeinfiltration in jharkhandtackle infiltration in jharkhandjharkhand latest newsillegal immigrants jharkhandbangladeshi infiltration in pakur jharkhandjharkhand politicsjharkhand bihar newsjharkhand infiltrationjharkhand police newsanant ojhamla anant ojhamla anant ojha jharkhandmla anant ojha jharkhand newsbjp mla anant ojhamla anant ojha samacharmla anant ojha newsmla anant ojha ka samacharanant ojha rajmahalmla anant ojha ranchimla anant ojha pressmla anant ojha latest newsananta ojhaanant ojha mla jharkhandanant ojha vidhansabhaanand ojhabjp leader anant ojharajmahal mla anant ojhaस्पष्ट करे सरकार : anant ojhaanant ojha updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.