✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ड्यूटी पर डांस ! महिला थाना प्रभारी को भोजपुरी गाने पर डांस करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही मच गया बवाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 1, 2026, 2:52:08 AM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे राजगंज थाना की प्रभारी अलिशा अग्रवाल ड्यूटी के दौरान भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही है.बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजगंज में आयोजित चैती दुर्गा पूजा के मौके पर हुए डांडिया नाइट कार्यक्रम का है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुई थी.वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थाना प्रभारी वर्दी में मौजूद हैं और मंच के पास कुछ महिलाओं के साथ भोजपुरी गाने "पलंग सागवान" पर ठुमके लगा रही है. इस गाने को अक्सर फूहड़ या अश्लील श्रेणी में रखा जाता है, जिस वजह से यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है.

 कार्यशैली पर उठे सवाल 

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी का इस तरह ऑन ड्यूटी और वर्दी में इस प्रकार के गाने पर डांस करना कई सवाल खड़े करता है. वहीं कुछ लोग इसे एक सामाजिक कार्यक्रम में सामान्य भागीदारी मान रहे है और इसे ज्यादा तूल देने के खिलाफ है.

पुलिस विभाग की छवि को लेकर भी बहस छिड़ गई है

हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की छवि को लेकर भी बहस छिड़ गई है.अब देखना होगा कि इस मामले में विभाग की ओर से कोई कार्रवाई होती है या इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है.फिलहाल, यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:police viral videodhanbad viral videobihar police viral videodhanbad police new videobihar police video viralviral video of bihar policebihar police constable viral videobihari reporter and female police viral videobihar police sub inspector viral videobihar viral video police custdy murderbihar virl bihar police constable viral videoviral video policewalavirus police ka videovideo of munshi taking bribe in dhanbad goes viraldhanbad policedhanbad police bank modedhanbad video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.