✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कमबख्त इश्क ! पड़ोसन के प्यार के चक्कर में पत्नी को मार डाला, पति हुआ फरार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:20:44 PM

टीएनपी डेस्क (Tnp desk):-रामगढ़ थाना के सिरका मुंडा पट्टी में बुधवार की रात गजब हो गया. एक शख्‍स अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर मौके से फरार हो गया है. महज चार महीने पहले ही मृतका की शादी हुई थी. बताया जा रहा है कि पड़ोस की एक लड़की के साथ उसका अफेयर चल रहा था. इसी बात को लेकर अक्सर मियां-बीवी के बीच लड़ाई होते रहती थी. आखिरकार , एक दिन पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी

पड़ोसी से प्यार का चक्कर

इस घटना के पीछे पड़ोसी से प्यार औऱ अवैध संबंध की बात सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक सुनील सिंह सिरका मुंडा पट्टी में अपने ससुराल में रहता था. लेकिन, आरोपी का पड़ोस में एक युवती से नजायज रिश्ते भी थे. इसी बात को लेकर हमेशा पति और पत्नी के बीच विवाद चलते रहता था. चार महीने पहले हुई इस शादी के बाद कभी भी एक दूसरे के खिलाफ नहीं बनीं. बताया जा रहा है कि बुधवार की रात सुनील पत्नी सावित्री देवी के साथ अपने कमरा में था. आधी रात के करीब एक बजे वह अपने सास के कमरे में गया और बोला कि सावित्री बेहोश हो गई है. जब दौड़े-दौड़े सास गई, तो देखा कि सावित्री बेहोश पड़ी थी, आनन-फानन में घर के लोगों ने स्थानीय डाक्टर को बुलाया, तो जांच के बाद सावित्रि को मृत घोषित कर दिया . इस खबर को सुनने के बाद पति सुनील सिंह फरार हो गया. देर रात को इसकी सूचना  रामगढ़ पुलिस थाने को दी गई. पुलिस इस सिलसिले घर वालों से पूछताछ की और शव को अपने कब्जे में लेकर रामगढ़ थाना ले गई.  पुलिस ने इस मामले में पड़ोस की एक युवती को हिरासत में ले लिया है. जिससे आऱोपी के अफेयर का आरोप है.

दामाद पर हत्या का केस

अपनी बेटी की मौत के बाद मुनिया देवी पति स्व सुखदेव भुइयां ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर दामाद पर पुत्री की हत्या करने का केस दर्ज कराया. जिसमे लिखा गया कि कुजू ओपी अंतर्गत तोपा निवासी सुनील सिंह, पिता बियम सिंह का संबंध शादी से पहले से ही एक लड़की के साथ था. लगभग चार माह पूर्व उसकी पुत्री सावित्री की उसके साथ शादी हुई थी. लेकिन, हमेशा दहेज को लेकर कचकच औऱ लडाई-झगड़े बेटी के साथ होते रहती थी. बुधवार की रात उसने उसकी बेटी सावित्री की हत्या करके फरार हो गया . पुलिस हिरासत में लेकर पड़ोस की युवती से पूछताछ कर रही है.

Tags:Damn love !Ramgarh Wife killedwife killed due to neighbor's lovehusband abscondsRamgarh murder newsRamgharh crime newsramgarh wife murderramgarh crime news updateramgarh wife murder news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.