✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बासुकीनाथ धाम से दुखद खबर, एक डाक कांवरिया की हुई मौत

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:32:21 PM

दुमका (DUMKA): दुमका के बासुकीनाथ धाम के समीप एक डाक कांवरिया की तबियत बिगड़ गयी. जिसके बाद  परिजनों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर भर्ती कराया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जहां पीजेएमसीएच के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम प्रॉमिस पांडेय उर्फ हरिओम है जो बिहार के भागलपुर जिला के जगदीशपुर थाना के फुलवरिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. 

मिली जानकारी के अनुसार प्रॉमिस पांडेय अपने परिजनों के साथ रविवार को भागलपुर के बरारी घाट से जल भर कर डाक कांवरिया के रूप में बासुकीनाथ के लिए चला था. लेकिन सोमवार को बासुकीनाथ से महज कुछ दूर पहले उसकी तबियत बिगड़ गयी और वह बैठ गया. जिसके बाद पीछे से आ रहे परिजनों ने देखा की प्रॉमिस पांडेय बैठा हुआ है. इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के जरमुंडी में भर्ती कराया. लेकिन जरमुंडी से उसे  बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:Dak Kanwariya's health deteriorated in Basukinath Dhamdeathdumka newsdumka basukinath mandirjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.