✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: पलामू के मेदिनीनगर में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, कई कर्मचारी झुलसे

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 15, 2026, 4:55:53 PM

पलामू(PALAMU): जिले के मेदिनीनगर स्थित बैरिया चौक पर रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया. यह हादसा उत्कर्ष फाइनेंशियल बैंक की इमारत के निचले हिस्से में हुआ, जहां कथित तौर पर एक गैस एजेंसी का अवैध स्टॉक पॉइंट संचालित किया जा रहा था. अचानक हुए धमाके के बाद वहां भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

घटना के समय वहां मौजूद चार कर्मचारी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए. वहीं दो अन्य कर्मचारियों ने मौके की नजाकत को समझते हुए तुरंत बाहर भागकर अपनी जान बचा ली. विस्फोट की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे.

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, संबंधित गैस एजेंसी का आधिकारिक गोदाम विश्रामपुर के कुटमु इलाके में स्थित है. इसके बावजूद शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा था, जो सुरक्षा मानकों के खिलाफ बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा किसी कार्यदिवस पर होता, जब बैंक और आसपास के दफ्तर खुले रहते और सड़क पर लोगों की भीड़ होती, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया. घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आबादी वाले इलाके में बिना उचित सुरक्षा व्यवस्था के गैस सिलेंडरों का भंडारण कैसे किया जा रहा था. साथ ही अवैध रूप से स्टॉक पॉइंट संचालित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है.

Tags:Palamu'sMedininagarCylinder blastCylinderseveral workers injuredexplosionemployeesHosptialnewsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.