✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला DC के नाम पर साइबर ठगी की साजिश, फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों को भेजे जा रहे मैसेज

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 6:53:19 PM

गुमला (GUMLA): जिले में साइबर ठगों ने अब जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी का नाम इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. दिलेश्वर महतो के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं. मामले की जानकारी सामने आते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है और साइबर अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान व्हाट्सएप नंबर, सोशल मीडिया प्रोफाइल या संदिग्ध मैसेज पर भरोसा न करें. यदि किसी को डीसी या किसी सरकारी अधिकारी के नाम से संदिग्ध संदेश मिलता है तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या प्रशासनिक अधिकारियों को दें.

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब डीसी के नाम का गलत इस्तेमाल किया गया हो. इससे पहले भी फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से ठगी की कोशिश की जा चुकी है. लगातार बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. डीसी दिलेश्वर महतो ने कहा कि सोशल मीडिया और मोबाइल ऐप का उपयोग करते समय लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि किसी भी लिंक, ऐप या मैसेज को बिना जांचे-परखे क्लिक या डाउनलोड नहीं करना चाहिए, क्योंकि छोटी सी लापरवाही से बड़ी आर्थिक क्षति हो सकती है.

जिला प्रशासन अब साइबर अपराध के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी में है. यह अभियान जिला और प्रखंड स्तर पर संचालित किया जाएगा, ताकि लोगों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों के बारे में जानकारी दी जा सके और वे समय रहते सतर्क हो सकें. प्रशासन ने लोगों से यह भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस और प्रशासन को दें, ताकि साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके.

Tags:Gumlagumla newsgumla DCGumla DC fake accountGumla DC fake whatsapp accountfake whatsapp accountlatest newsupdate news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.