✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

व्हाट्सएप पर शादी का कार्ड भेज कर उड़ा लिए लाखों रुपये, एक क्लिक में बनाया शिकार, जानिए पूरा मामला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 6, 2026, 11:29:54 AM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची में इन दिनों साइबर अपराधियों ने ठगी के नए-नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं. पिछले एक हफ्ते के भीतर दर्जन भर से अधिक साइबर फ्रॉड के मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों के खातों से लाखों रुपये साफ कर दिए गए. सबसे चौंकाने वाला मामला व्हाट्सएप पर भेजे गए ‘शादी के कार्ड’ से जुड़ा है, जिसे खोलते ही एक व्यक्ति का मोबाइल हैक हो गया और उसके खाते से 2.73 लाख रुपये उड़ा लिए गए.

हेहल निवासी रामचंद्र ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 30 अप्रैल को उनके व्हाट्सएप पर एक डिजिटल वेडिंग कार्ड आया. जैसे ही उन्होंने उसे खोलने के लिए क्लिक किया, उनका फोन हैक हो गया. दो मई को उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 2.73 लाख रुपये निकाल लिए गए. मैसेज मिलने के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ. इसी तरह डोरंडा निवासी रवि शंकर कुमार के साथ भी ठगी हुई. उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया था. मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने मदद के बहाने कार्ड निकालकर दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनके खाते से 62 हजार रुपये निकाल लिए गए. जब उन्होंने उस व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन बंद मिला.

एक अन्य मामले में रातू निवासी विमल उरांव का मोबाइल चोरी हो गया. मोबाइल में बैंकिंग से जुड़ी जानकारी होने के कारण चोरों ने उनके खाते से 1.60 लाख रुपये निकाल लिए. वहीं हिनू निवासी शिव प्रसाद को बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कॉल आया. उन्हें व्हाट्सएप पर एक APK फाइल भेजी गई, जिसे डाउनलोड करते ही उनके खाते से 65 हजार रुपये गायब हो गए. इसके अलावा पिस्का नगड़ी की मोनिका कुमारी का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके खाते से करीब 2.75 लाख रुपये निकाल लिए. इस मामले में उनके परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है.

लगातार बढ़ते इन मामलों ने शहर में चिंता बढ़ा दी है. पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि अनजान लिंक, फाइल या मैसेज पर क्लिक करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना साइबर थाना को दें. विशेषज्ञों का भी कहना है कि थोड़ी सी सावधानी ही ऐसे फ्रॉड से बचने का सबसे बड़ा उपाय है.

Tags:Ranchiranchi newsranchi cyber updatecyber crimecyber crime newscyber fraudlatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.