✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साइबर अपराधियों ने ठगी का बदला तरीका, आपका भी फोटो वायरल कर कैसे कर सकते हैं बदनाम , पढ़िए खबर

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:52:46 PM

धनबाद(DHANBAD) | पुलिस डाल -डाल तो , साइबर ठग पात पात.  धनबाद में साइबर ठगों ने ठगने का तरीका बदल दिया है.  तरह- तरह से लोगों को ठग रहे है.  ताजा मामला धनबाद के पुराना बाजार स्थित दुकान संचालक परवेज खान का सामने आया है.  साइबर ठग उन्हें अपने जाल में फंसा कर रुपए की मांग कर रहे है.  नहीं देने पर उन्हें धमकाया जा रहा है कि आपकी तस्वीर एडिट कर सगे- संबंधियों, पड़ोसी और दोस्तों के बीच वायरल कर दिया जाएगा. 

 जिससे नाम और छवि दोनों खराब होंगे.  डेमो के तौर पर परवेज खान के आधार कार्ड, पैन कार्ड को एडिट कर उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया है.  उसके बाद व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रुपए की मांग की जा रही है.  रुपए नहीं देने पर तरह-तरह की धमकी मिल  रही है.  उन्हें कहा जा रहा है कि अभी तो ट्रेलर है ,पिक्चर अभी बाकी है.  परवेज खान ने बताया कि पिछले 2 दिनों से विदेशी नंबर से लगातार व्हाट्सएप कॉल  आ रहे हैं और मुझे धमकी दी जा  रही  है कि ₹20000 दे दो ,नहीं तो सारे कांटेक्ट नंबर पर आपका फोटो एडिट कर शेयर कर देंगे. 

 जिसे तुम्हारी इज्जत तार-तार हो जाएगी.  परवेज ने बताया कि इस घटना से वह काफी आहत है और डर है कि कहीं यह लोग मुझे बदनाम न कर दे.  इसलिए साइबर थाना पहुंचकर साइबर ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे है.  हमारे कई दोस्तों के साथ भी ऐसी घटना घट चुकी है, इसलिए मुझे बदनामी का डर लग रहा है. 
रिपोर्ट : प्रकाश ,धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.