✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची : साइबर अपराधी अब ट्रैफिक चालान के नाम पर लोगों को बना रहे अपना शिकार, सिटी एसपी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:35:07 PM

रांची(RANCH): साइबर अपराधी लोगों को चुना लगाने के लिए नया-नया तरीका अपना रहे है. पहले बैंक खाता बंद होने का मैसज और कॉल कर लोगों के खाते से पैसा उड़ाते थे, तो अब यह ट्रेंड पुराना हो गया. आज कल साइबर अपराधी लोगों को ट्रैफिक चालान के नाम का मैसेज कर ठगी कर रहे हैं. झारखंड में अब ट्रैफिक चालान के नाम पर ठगी शुरू हो गई है. जैसे ही आपके फोन में चालान का मैसेज आता है तो आप जल्दबाजी कर उस लिंक पर क्लिक कर देते हैं. बिना जांचे परखे लिंक पर क्लिक करना कभी-कभी महंगा पड़ सकता है.

एसपी ने की लोगों से अपील 

ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए रांची सिटी एसपी अंशुमन कुमार ने लोगों से अपील किया है कि कोई भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसे अच्छे से परख ले. उन्होंने कहा कि कोई चालान का मैसेज आता है तो उससे पहले ट्रैफिक पुलिस के कार्यालय में जा कर एक बार चेक करा लें. सिटी एसपी ने कहा कि अगर आप कहीं गए नहीं और ऐसा मैसेज आता है तो उसे बिना चेक किए पेमेंट लिंक पर क्लिक ना करें.

साइबर अपराधी को पकड़ने के लिए जागरूकता जरूरी 

साइबर अपराधियों का अब नया ट्रेड शुरू हुआ है जो अबतक कई लोगों को शिकार बना चुका है. आज कल कौन बनेगा करोड़पति के जरिए पैसे जीतने का हो या ट्रैफिक चालान इन सब तरीकों से लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं. आपकी जागरूकता ही ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भेज सकती है.               

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.