✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Cyber Crime in Dhanbad: उत्तरप्रदेश पुलिस धनबाद पहुंच जानिए किस इलाके में कर रही रेड

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:18:49 PM

धनबाद(DHANBAD): साइबर ठगी के मामले में धनबाद बदनाम होता जा रहा  है. दूसरे प्रदेश की पुलिस ताबड़तोड़ यहां पहुंच रही है.  धनबाद में डेरा जमाये  साइबर ठगो को पकड़ कर ले जा रही है.  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की पुलिस गुरुवार को धनबाद के बस्ताकोला पहुंची.  चार अधिकारियों की टीम आई  है.  उत्तर प्रदेश के एटा थाना में साइबर ठगी की दर्ज शिकायत की छानबीन को लेकर पुलिस यहां पहुंची है.  सूचना मिली है कि पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है.  उनसे पूछताछ की जा रही है.  पकड़े गए युवको  में एक  पेट्रोल पंप का कर्मी  बताया जाता है.  पुलिस उनसे  लगातार पूछताछ कर रही है.  इधर, एक दिन पहले धनबाद साइबर थाने की पुलिस ने तेलंगाना और बिहार के 6 लड़कों को पकड़ा था. 

जैसे-जैसे दवा की ,मर्ज बढ़ता गया, उसी तर्ज पर साइबर अपराधी धनबाद को अपना ठिकाना बना रहे है. इस साल के जनवरी महीने में अबतक 14 गिरफ्तारियां हो चुकी है ,बावजूद साइबर अपराधी नियंत्रण में नहीं आ रहे है.  प्रतिबिंब ऐप की मदद से पुलिस जिस रफ्तार से उन्हें गिरफ्तार कर रही है, उससे तेज गति से साइबर अपराधी कोयलांचल में अपने पांव पसार रहे है. ख़ास बात है कि  धनबाद में बैठकर न केवल झारखण्ड और बिहार के लोगो को ठग रहे है ,बल्कि साउथ के लडको को बुलाकर साउथ के प्रदेशों से भी ठगी कर रहे है. मंथली सैलरी पर दूसरे प्रदेशों के बेरोजगार लड़कों को धनबाद बुलाते है.  कोई घर भाड़ा पर लेकर ठिकाना बनाते है  और फिर साइबर ठगी में शामिल हो जाते है. 

 मंगलवार की रात पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के एक बड़े गैंग  को पकड़ा .  जोड़ाफाटक स्थित नंदलाल अपार्टमेंट से पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ा था .  इनमें चार तेलंगाना ,दो बिहार के थे .   पुलिस को सूचना मिली थी कि साइबर अपराधी नंदलोक अपार्टमेंट के कमरा नंबर 303 को अपना ठिकाना बनाए हुए है.   लोगों को अपना शिकार बना रहे है.  इस सूचना पर पुलिस ने जब दबिश डाली तो 6 साइबर अपराधी पकड़े गए.  जानकारी के मुताबिक साइबर पुलिस को  प्रतिबिंब एप  के जरिए अपराधियों का पता चला.  उसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की.   यह सभी लोन के नाम पर ठगी कर रहे थे.  पुलिस ने उनके पास से कुल 13 मोबाइल और सीम बरामद किये है. किन शर्तो पर घर भाड़े पर दिए गए थे ,पुलिस इसकी भी जाँच कर  रही है. इस बीच यह भी सूचना गुरुवार को मिली कि पुलिस माकन भाड़े पर देने वाले के खिलाफ भी मुक़दमा दर्ज कर लिया है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadUPCyber CrimePoliceBastacolaCyber securityCyber crime in dhanbadUp police raid in Dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.