✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Cyber Crime: जामताड़ा में 25 लाख बांटने जुटे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने कैसे  बिगाड़ा उनका पूरा खेल, पढ़िए विस्तार से

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:55:16 AM

धनबाद(DHANBAD) :  झारखंड की जामताड़ा पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता मिली है. गिरफ्तारी तो दो ही हुई है, लेकिन बड़ी राशि बरामद हुई है. जामताड़ा के इतिहास में इतनी बड़ी राशि पहली बार बरामद हुई है. बरामद यह राशि 25 लाख रुपए से अधिक की है. दरअसल, विभिन्न तरीकों से ठगे गए रुपयों का साइबर अपराधी बंटवारा करने के फिराक में थे, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को मिल गई. फिर क्या था, पुलिस ने बिना विलंब किए छापेमारी की. जहां से पुलिस को 25 लाख बीस हज़ार नगद, 10 पीस मोबाइल, 20 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड, एक चेक बुक, एक लैपटॉप और एक कार बरामद हुए है. जामताड़ा के एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि जामताड़ा जिले में यह अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है. दो कुख्यात साइबर अपराधियों  ने पुलिस को सब कुछ बता दिया है कि कैसे-कैसे वह ठगी करते थे . 

साइबर अपराधियों को सुधरने का एसपी ने दी चेतावनी 
 
इनका जाल  कई जगहों पर फैला हुआ है. जामताड़ा पुलिस अब  अपने एक्शन को और बड़ा आकार दे रही है. जामताड़ा एसपी ने सख्त लहजे में कहा है कि साइबर अपराधी ठगी का धंधा छोड़कर मुख्य धारा में लौट जाए, नहीं तो उनकी जगह अब जेल में होगी.  इसके साथ ही साइबर अपराधियों के मुखबिरों के खिलाफ भी पुलिस ने एक्शन का खांका  तैयार किया है. साइबर अपराधियों के नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज करने का निर्णय पुलिस ने लिया है. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि परेश मंडल के घर पर साइबर अपराधियों की जुटान हुआ है. और वह पैसों का बंटवारा करने जा रहे है. सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो की अगुवाई में टीम गठित की गई. जामताड़ा थाना क्षेत्र के गायछांद गांव में परेश मंडल के घर पर छापेमारी की गई. जहां से प्रदीप कुमार मंडल  एवं रघुवीर कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया. 

अपराधियों के पास से नगद 25 लाख 20 हजार किये गए है बरामद 

एसपी ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से नगद 25 लाख 20 हजार, 10 मोबाइल, 20 सिम कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, एक चेक बुक, एक एप्पल का लैपटॉप तथा हुंडई कंपनी की अल्काजार टॉप मॉडल चार पहिया वाहन बरामद किये गए है. उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों के साथ-साथ अब उनके मुखबिरों पर भी पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. इतना ही नहीं, पुलिस के खिलाफ मुखबिरी करने वालों को प्राइम एक्यूज्ड के रूप में पुलिस ट्रीट करेगी. गिरफ्तार साइबर अपराधी विभिन्न बैंकों के क्रेडिट, डेबिट कार्ड अपडेट करने की बात कर लोगों को झांसे में लेकर उनके मोबाइल पर एपीके फाइल भेज कर डाउनलोड करवाते थे और बैंक की गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी करते थे.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो   

Tags:DhanbadJamtadaCyberCriminalsAmount

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.