✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुआ कोडरमा का लाल, आज गांव पहुंचेगा CRPF जवान सुजीत सिंह का पार्थिव शरीर

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:04:42 PM

कोडरमा (KODERMA): जम्मू-कश्मीर में बुधवार देर रात हुए आतंकी हमले में झारखंड के कोडरमा जिले का जवान सुजीत सिंह शहीद हो गया. 27 वर्षीय सुजीत सिंह सीआरपीएफ में कार्यरत थे और मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव के रहने वाले थे.

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान सुजीत सिंह बहादुरी से मुकाबला करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया. जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, पूरे देवीपुर और आसपास के इलाकों में मातम छा गया. परिजन गम में टूट चुके हैं और गांव में शोक का माहौल है.

शहीद सुजीत सिंह का पार्थिव शरीर आज शाम उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है. प्रशासन की ओर से राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी की जा रही है. स्थानीय अधिकारी भी अंतिम यात्रा की व्यवस्था को लेकर सक्रिय हैं. देश की रक्षा में जान कुर्बान करने वाले सुजीत सिंह की शहादत पर पूरा कोडरमा गर्व महसूस कर रहा है, वहीं उनकी असमय मौत ने क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है.

Tags:latest newskoderma newsCRPFCRPF jwanCRPF jawanCRPF jawan shahidnews updateJ&K

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.