☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में वोटिंग से पहले ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान के सिर पर लगी गोली, रांची रेफ़र

पलामू में वोटिंग से पहले ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान के सिर पर लगी गोली, रांची रेफ़र

टीएनपी डेस्क: वोटिंग के बीच एक बड़ी खबर पलामू से सामने आ रही है. यहां वोटिंग से पहले चुनाव के लिए ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ(CRPF) जवान संतोष कुमार यादव को गोली लग गई है. घायल जवान को इलाज के लिए आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. हालांकि, बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय अस्पताल के डॉक्टरों ने जवान को रांची रेफर कर दिया है. जिसके बाद एयरलिफ्ट कर घायल जवान को रांची के हॉस्पिटल में एडमिट कराने की तैयारी की जा रही है.

घटना को लेकर डीआईजी वाईएस रमेश ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर घायल जवान संतोष कुमार लातेहार के लाभर में तैनात थे. आज बुधवार सुबह पिकेट पर अचानक फायरिंग हुई जिसमें संतोष कुमार के सिर में गोली लग गई. जिसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों द्वारा घायल को इलाज के लिए रांची रेफ़र कर दिया गया है. इसके लिए एयरलिफ्ट कर जवान को रांची लाया जा रहा है. वहीं, घटना के बारे में सूचना मिलते ही पलामू एसपी रिश्मा रमेशन, सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार समेत सीआरपीएफ के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे.

Published at:13 Nov 2024 08:13 AM (IST)
Tags:पलामूवोटिंगसीआरपीएफ जवान को लगी गोलीरांचीझारखंड विधानसभा चुनावपहले चरण का चुनावपलामू न्यूजझारखंड न्यूजचुनावझारखंडरांची न्यूजPalamuVotingCRPF jawan shotRanchiJharkhand assembly electionsfirst phase of electionsPalamu NewsJharkhand NewsElectionsJharkhandRanchi News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.