✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

CRPF घायल जवान को एयरलिफ्ट कर भेजा गया एम्स,चाईबासा नक्सल अभियान में हुए थे घायल   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:56:53 PM

रांची(RANCHI):चाईबासा IED ब्लास्ट में घायाल CRPF जवान को रांची से दिल्ली भेजा गया.मेडिका अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरीडोर बना कर ले जाया गया. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एयर एम्बुलेंस के जरिए घायल राकेश पाठक को दिल्ली एम्स भेजा गया है.राकेश दो फरवरी को चाईबासा में नक्सल अभियान के दौरान IED की चपेट में आने से घायल हुए थे. जिसके बाद चाईबासा के जंगलों से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था.दो दिनों तक रांची में उनका इलाज हुआ लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था. इसे देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजा गया है.           
 
25 जनवरी को भी हुआ था आईईडी ब्लास्ट

झारखंड में पिछले कुछ समय से नक्सली हमलों में काफी बढ़ोतरी हुई है. लातेहार, चतरा, गिरिडीह, लोहरदगा, पलामू और चाईबासा से आए दिन नक्सली और नक्सलवाद से जुड़ी खबरें सामने आते रहती हैं. संभवतः हर दस दिन में नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आती रहती है.  चाईबासा की बात करें तो क्षेत्र को पूरी तरह से नक्सल मुक्त कराने के लिए पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. इस दौरान कई बार नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ और आईईडी ब्लास्ट की खबरें  सामने आती रही हैं. बता दें कि चाईबासा के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत अंजनबेड़ा गांव में 25 जनवरी को एक आईईडी ब्लास्ट हुआ था. इसमें सीआरपीएफ के एक जवान इंसार अली घायल हुए थे. उन्हें भी एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया गया था. वहीं 25 जनवरी से ठीक एक दिन पहले यानि 24 जनवरी को एक आईईडी ब्लास्ट हुआ था. यह घटना जिले के गोइलकेरा प्रखंडअंतर्गत कुरकुटिया गांव के पास  हुआ था. जिसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था.

11 जनवारी को छह जवान हुए थे ब्लास्ट में घायल

इससे पहले 11 जनवारी को पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र में चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों की खोज में निकले थे. इसी दौरान तुम्बाहा का जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही जवानों की टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई. वहीं, जवानों को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली पहले से ही जंगल के कई जगहों पर आईईडी बिछाकर रखा गया था और उसी आईईडी के ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ के छह जवान घायल हो गए. वहीं, घायल सभी जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां सभी जवानों का इलाज हुआ. सूचना के अनुसार सभी जवान नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन में निकले हुए थे, इसी दौरान ये विस्फोट हुआ है, विस्फोट टोंटी थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल में हुआ.

Tags:CRPFchaibasanaxal operation in jharkhandchaibasa jharkhandnaxali jharkhandmishir besra

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.