☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: गोमिया के जगेश्वर बिहार में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच फायरिंग, घने जंगलों की ओर भाग निकले उग्रवादी

BREAKING: गोमिया के जगेश्वर बिहार में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच फायरिंग, घने जंगलों की ओर भाग निकले उग्रवादी

बोकारो (BOKARO): बोकारो जिले के जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के लुगू पहाड़ की तलहटी स्थित डाकासाड़म गांव के निकट जगंल में बुधवार सुबह सीआरपीएफ और नक्सलियों में दूर से सामना हुआ. नक्सलियों ने फायरिंग की तो सीआरपीएफ जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी. अंतत: नक्सली घने जंगलों मे भाग गए. नक्सलियों की संख्या 5-7 बतायी गई है, जो अत्याधुनिक हथियार से लैस थे. बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने इसकी पुष्टि की है.

दमन विरोधी सप्ताह के दौरान सीआरपीएफ चला रही थी सर्च अभियान 

जानकारी के आनुसार नक्सलियों का गुट 26 जून से 02 जुलाई तक दमन विरोधी सप्ताह मना रहा था. वहीं सीआरपीएफ 26वीं बटालियन के जवान सर्च अभियान चला रहे थे. इसी दौरान डाकासाड़म के निकट जंगल में सीआरपीएफ को निकट आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग इधर से भी की गई. तब जाकर नक्सली गायब हो गए. सीआरपीएफ अधिकारियों में कमलेन्द्र प्रताप सिंह के अलावा नारायण वलाई थे.

यह सभी इलाके है नक्सल प्रभावित

बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड के महुआटांड़, चतरोचट्टी व जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र और रहावन ओपी के इलाके अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आते हैं. जबकि नावाडीह प्रखंड के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के ऊपरघाट क्षेत्र की गिनती अति उग्रवाद प्रभावित में होती है. इन इलाकों में पुलिस-नक्सलियों में समय-समय पर होता रहता है. मुठभेड़--बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गोलीबारी गूंजती रहती है. हालांकि अब इसमें प्रशासन की सक्रियता से बहुत कमी आई है. वैसे पुलिस का सर्च अभियान इन इलाकों में सालों भर चलाया जाता रहता है.

रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया, बोकारो

Published at:29 Jun 2022 01:06 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.