✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शारदीय नवरात्र-महाष्टमी पर पूजा पंडाल और मंदिरों में उमड़ पड़ी महिलाओं की भीड़, डाला चढ़ाने की है परंपरा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:11:18 PM

देवघर (DEOGHAR): शारदीय नवरात्र का आज आठवाँ दिन माता महागौरी की पूजा अर्चना पूजा पंडाल,घर और मंदिरों में हो रही है. बाबानगरी देवघर में महाष्टमी के अवसर पर सुबह से ही पूजा मंडप में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाष्टमी के अवसर पर ख़ास कर महिलाओं द्वारा माँ को खोइचा भरने की परम्परा रही है.देवघर में कई जगहों पर आज के दिन माँ को डलिया चढाने की भी पुरानी परंपरा है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा पूजा मंडप पहुँच कर पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ माँ को डलिया अर्पित की जा रही है और माँ से समस्त परिवार और अपने संतान की सुख-समृद्धि की कामना की जा रही है. जानकर बताते हैं कि आज के दिन सच्चे मन से मां की पूजा-अर्चना करने से मनोवाछित फल की प्राप्ति होती है. यही कारण है कि आज महिलाओं की भीड़ सभी स्थानों पर देखने को मिल रही हैं.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsशारदीय नवरात्रमहाष्टमीपूजा मंडप में श्रद्धालुओं की भीड़

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.