✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महाशिवरात्रि पर मोतिनाथ धाम में उमड़ा जनसैलाब, डीसी हेमंत सत्ती ने की पूजा-अर्चना

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 15, 2026, 6:29:57 PM

साहिबगंज (SAHIBGANJ): महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर साहिबगंज जिले में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. पहाड़ियों की श्रृंखला पर स्थित प्रसिद्ध मोतिनाथ धाम (मोतीझरना) में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

इसी क्रम में साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सत्ती ने भी मोतिनाथ धाम पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्होंने जिला एवं राज्यवासियों के कल्याण की प्रार्थना की. पूजा के बाद डीसी ने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं की समीक्षा की.

उपायुक्त ने कहा कि मोतिनाथ धाम, जिसे मोतीझरना पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिले की आस्था और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस स्थल के समुचित विकास के लिए आवश्यक योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा.

डीसी ने महा शिवरात्रि के अवसर पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में जुटी प्रबंध समिति और प्रशासनिक टीम की सराहना की. उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा में समिति का योगदान प्रशंसनीय है.

मंदिर समिति के सचिव और अन्य सदस्य भी इस दौरान उपस्थित रहे. महा शिवरात्रि को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है.

रिपोर्ट : गोविंद ठाकुर

Tags:sahibganjsahibganj newssahibganj news updatesahibganj latest newssahibganj DCDCDC sahibganjlatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.