✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर व शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोले शंकर की जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 10:04:19 AM

रांची (TNP Desk) : महाशिवरात्रि पर राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है. श्रद्धालु मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित कर रहे हैं. साथ ही फल-फूल अर्पित कर रहे हैं. वहीं राजधानी रांची के मंदिरों में ओम नमः शिवाय, बोल बम, कालों के काल महाकाल और भोले शंकर की जय के नारों से परिसर गूंज रहे हैं. रांची के सबसे प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के आस-पास भक्तों की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि सुरक्षा में लगे पुलिस-प्रशासन के भी पसीने छूट रहे हैं. हालांकि, पहाड़ी मंदिर में ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे श्रद्धालुओं को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है. भक्तों को लाइन में थोड़ा प्रतीक्षा करना पड़ता है लेकिन सभी लोग बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित कर रहे हैं.

जल अर्पित करने के लिए की गई अरघा की व्यवस्था 

वहीं, कोकर, डोरंडा, हिनू, बरियातू, लालपुर, बुटी मोड़, हरमू, अरगोड़ा, चुटिया के सुरेश्वर धाम सहित अन्य मंदिरों में लोगों का तांता लगा हुआ है. विभिन्न मंदिर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. दूसरी ओर रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में सबसे अधिक भीड़ देखी गई. जगह-जगह मंदिरों में भक्ति गाने भी बज रहे हैं. पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव राकेश सिन्हा ने बताया कि पहाड़ी मंदिर का पट सुबह 3ः30 बजे सरकारी पूजा के बाद खोल दिया गया है. लोगों की सुविधा के लिए पहाड़ी मंदिर में जल अर्पित करने के लिए अरघा की व्यवस्था की गई है.

पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए और सुखदेव नगर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी लगातार मॉनिटरिंग करते देखे गए. सुरक्षा को लेकर राजधानी रांची में लगभग एक हजार पुलिस बलों की तैनाती की गई है.

एसएसपी ने थाना प्रभारी को दिया विशेष नजर रखने का निर्देश

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अलग से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है.

Tags:pahadi mandirRanchiJharkhandCrowd of devotees gathered in the pahadi mandirMahashivratriMahashivratri 2024mahashivratrimahashivratri 2024mahashivaratrimahashivratri special8 march mahashivratriisha mahashivratri 2024mahashivratri pujaKokarDorandaChutia

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.