✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सावन के पहले दिन बाबानगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुलभ जलार्पण के लिए की गई अरघा की व्यवस्था

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:14:15 AM

देवघर (DEOGHAR): श्रावण मास शिव आराधना के लिए सर्वोत्तम माह माना जाता है. गुरुवार से सावन महीने की शुरुआत हो गई है. ऐसे में देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथधाम में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उम्र पड़ी है. लगभग दो साल के बाद इस वर्ष श्रावणी मेले का आयोजन हो रहा है. यही कारण है कि सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से जल भर कर हज़ारो हज़ार श्रद्धालु बाबा धाम पहुंच रहे हैं. भारी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए इस साल बाबा मंदिर के गर्भ गृह में अरघा लगा दिया गया है. इसके माध्यम से ही श्रद्धालु बाबा को जल अर्पण कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

BIG BREAKING : पीएम मोदी ने देवघर में एयरपोर्ट का किया शुभारंभ, कहा हवाई चप्पल पहनने वाले भी करेंगे हवाई सफर

वीआईपी पूजा पर रोक

बाबानगरी में सावन माह के पहले दिन उमड़ रही भीड़ यह दर्शाती है कि सावन माह लोगों के लिए कितना पवित्र है. गुरुवार की अहले सुबह से ही बाबा मंदिर से लगभग पांच किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी. प्रशासन लोगों को कतार बद्ध तरीके से सुलभ जलार्पण करवाते नजर आए. मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं की   सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पण कर रहे हैं. आज से बाबा मंदिर में गर्भ गृह में अरघा लगा दिया. इसके माध्यम से श्रद्धालु जल अर्पण कर रहे हैं. वहीं पूरे सावन माह तक बीआईपी पूजा पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है. इसलिए शीघ्र दर्शन करने वालों की भी लंबी कतार लग गई. इस बार स्मार्ट कार्ड के जरिए शीघ्र दर्शनम की व्यवस्था की गई है. इसका शुल्ख 500 रुपया निर्धारित किया गया है. आज पहला दिन जिस प्रकार से बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है, उम्मीद की जा रही है कि पूरे सावन भर में रिकॉर्ड भीड़ इस बार उमड़ेगी. इसको लेकर प्रशासनभी पूरी तरह से तैयार है. सावन माह में दो साल बाद पूजा अर्चना कर रहे श्रद्धालुओं में ख़ुशी है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.