✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबा मंदिर में श्रीराम भक्त हनुमान की पूजा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लोगों में उत्साह

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:10:25 AM

देवघर(DEOGHAR): रामनवमी का पर्व देवघर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर देवघर के बाबा मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. मंदिर प्रबंधन द्वारा लोगों को सुलभ पूजा-अर्चना कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. रामनवमी के अवसर पर बाबा मंदिर प्रांगण स्थित हनुमान मंदिर की विशेष रुप से साज-सज्जा की गई है. रामनवमी के अवसर पर जिला के तमाम बजरंगबली मंदिर को सजाया गया जहां सुबह से ही भक्त पूजा अर्चना कर रहे हैं. सभी कोई संकट मोचन से अपने एवं अपने परिवार सहित देश और राज्य की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं. 

चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को भगवान राम का जन्म हुआ था और आज के ही दिन इनके परम शिष्य, भक्त हनुमान जी का भी आविर्भाव हुआ था. आज की तिथि बहुत पुण्य है.  इसलिए आज के दिन राम जी और हनुमान जी की श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना के साथ साथ रामचरित मानस का पाठ अवश्य पढ़ना चाहिए.

तपोवन पर्वत भी पहुंच रहे भक्त

देवघर के तपोवन स्थित हनुमान मंदिर की अपनी अलग ही पहचान है. यहां रामनवमी के अवसर पर ध्वजा चढ़ाने की अति प्राचीन परंपरा चली आ रही है. देवघर मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित तपोवन एक पर्यटन स्थल के लिए पहचाना जाता है. तपोवन पर्वत पर स्थित हनुमान मंदिर की विशेषता के बारे में जानकार बताते है कि यहां पत्थर को फाड़ कर अपने आप हनुमान जी प्रकट हुए थे. जानकारों की माने तो यहां आज भी फटे पहाड़ के ऊपर हनुमान जी की कुछ आकृतियां दिखाई देती है. रामनवमी के दिन इस मंदिर में ध्वजा चढ़ाने और सच्ची श्रद्धा से की गयी पूजा-अर्चना का फल अवश्य मिलता है. यही कारण  है कि आज के दिन बड़ी संख्या में दूर-दराज सहित आस-पास के राज्यों से लोग यहां आते हैं और अपनी मनोकामना की झोली भर ले जाते हैं. 

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर 

Tags:jharkhanddeogharBaba Mandirworship of Shri Ram devotee Hanuman in Baba Mandir

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.