✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सावन की तीसरी सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, बोलबम के जयकारे से गूंजा वातावरण, अलर्ट मोड पर प्रशासन

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:26:08 PM

दुमका(DUMKA): सावन का पावन महीना शिव उपासना के लिए बेहद खास माना जाता है. वैसे भी सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है. मान्यता है कि सोमवार को शिवलिंग पर जलार्पण से हर मनोकामना पूरी होती है. सावन के महीने में दुमका के बासुकीनाथ धाम में विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला लगता है. सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर दुमका के बासुकीनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. सरकारी पूजा के बाद बाबा का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. देर रात से ही श्रद्धालु बाबा पर जलार्पण के लिए कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. प्रशासनिक स्तर पर भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से अर्घा के माध्यम से जलार्पण की व्यवस्था की गई है.

2 मार्ग से पहुँच रहे श्रद्धालु

बासुकीनाथ स्थित फौजदारी बाबा पर जलार्पण के लिए 2 मार्ग से श्रद्धालु पहुंचते हैं. बिहार के सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से जल भर कर कांवरिया पहले देवघर के बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करते हैं. उसके बाद बासुकीनाथ पहुच कर फौजदारी बाबा पर जल अर्पित करते है. इसके अलावे रविवार को भागलपुर के बरारी गंगा घाट से काफी संख्या में शिव भक्त जल उठाते हैं जो डाक बम के रूप में सोमवार की सुबह बासुकीनाथ धाम पहुच कर जलार्पण करते हैं.

प्रशासन रख रही नजर

श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन का यह प्रयास रहता है कि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुलभ जलार्पण कराया जा सके. इसके लिए महीनों पूर्व तैयारी शुरू हो जाता है. बैठकों का कई दौर चलता है. तमाम विभागों को जिम्मेदारी सौंपी जाती है. इस वर्ष की प्रशासनिक व्यवस्था से यहां आने वाले श्रद्धालु काफी खुश नजर आ रहे हैं. मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई. सीसीटीवी के सहारे पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है.

 

रिपोर्ट पंचम झा

Tags:devoteesshiv devotees gathered for jalabhishek in shivalaybaba basukinathbasukinath templehistory of basukinath mandirbasukinath mandirbasukinath mandir 2023basukinath dham yatrabasukinath dhambasukinath baba dham yatrababa basukinath dhambasukinath baba dhamdeoghar to basukinathbasukinath videobasukinath dham historybasukinathbaba basukinath dham mandirbaba basukinath video#basukinathbasukinath mela

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.