☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में अपराधी बेलगाम, घात लगाए बदमाशों ने दो युवक को मारी गोली

धनबाद में अपराधी बेलगाम, घात लगाए बदमाशों ने दो युवक को मारी गोली

धनबाद(DHANBAD) : बात-बात में फायरिंग कर देना, गोली मार देना कोयलांचल में आम हो गया है. बरोरा थाना क्षेत्र के डुमरा-फुलारीटांड़ मार्ग पर रविवार की देर रात को दो युवकों को गोली मारी गई. एक के कमर में जबकि दूसरे के बांह में गोली लगी है. दोनों युवक धनबाद के अशर्फी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं. घटनास्थल से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार, बाइक से विशु चक्रवर्ती और विक्की वर्मा घर लौट रहे थे कि घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी. इस घटना के पीछे तरह-तरह की बातें हवा में तैर रही हैं. 

फायरिंग के पीछे कोयले के विवाद की चर्चा 

कोई कह रहा है कि अवैध कोयले की खपत को लेकर यह घटना हुई है, तो कोई कहता है कि अवैध खनन स्थल पर वर्चस्व कायम करने के लिए घटना को अंजाम दिया गया है. सूत्र ये भी बताते हैं कि मारने वालों की मंशा उनकी जान लेने की नहीं थी, बल्कि उन्हें धमकाना था. हालांकि दोनों की हालत अभी खतरे से बाहर नहीं है. बरोरा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सूत्र यह भी बता रहे हैं कि गोली मारने वाले भी बाइक पर सवार थे और उन्होंने रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया है. जिस बाइक से गोली मारी गई है उस पर तीन युवक सवार थे. गोली मारने के बाद वह किधर भागे, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. 

Published at:10 Oct 2022 06:00 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.