✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा में अपराधियों का तांडव, पोकलेन मशीन में लगाई आग, मजदूरों के साथ की मारपीट 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:08:51 AM

चतरा (CHATRA) : चतरा में अपराधियों ने तांडव मचा कर रखा है. बेखौफ अपराधियों ने कंस्ट्रक्शन कार्य मे जुटे मजदूरों के साथ बेरहमी से मारपीट की. इतना ही नहीं इसके बाद कंस्ट्रक्शन कार्य में लगे एक पोकलेन मशीन में आग भी लगा दी. घटना चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाईन की है. जहां ब्रिज के निर्माण कार्य मे लगी ISC कंस्ट्रक्शन कंपनी में आधी रात को करीब एक दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों पहुँच गए और वहाँ मौजूद मजदूरों के साथ मारपीट के की और फिर मशीन में आग लगा दी. जिससे पोकलेन मशीन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. इसके बाद अपराधियों ने करीब 3 राउंड हवाई फायरिंग करते हुए प्रतिबंधित टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के नाम पर हस्तलिखित पर्चा छोड़कर भाग निकले.  

मजदूरों में दहशत का माहौल

अपराधियों के द्वारा छोड़े गए पर्चे में थाना क्षेत्र में कार्यरत कोयला कारोबारियों व ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि संगठन से बात किए बगैर कोई भी कार्य करेंगे तो इससे भी बुरा उनका अंजाम होगा. अपराधियों के मारपीट में करीब आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं. घटना के बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूरों में दहशत का माहौल है.

रिपोर्ट: संतोष कुमार 

Tags:CriminalsPoklen machineterror by firing in the airlaborers

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.