☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: पतरातू में अपराधियों ने झारखंड ATS के डीएसपी को मारी गोली,अमन साव गिरोह की करतूत

BREAKING: पतरातू में अपराधियों ने झारखंड ATS के डीएसपी को मारी गोली,अमन साव गिरोह की करतूत

रांची(RANCHI): सोमवार की रात झारखंड में सक्रिय अपराधियों ने पुलिस को बड़ी ललकार दी है. जैसी की सूचना यहां पहुंची है, उसके मुताबिक रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र में सोमवार की रात झारखंड एटीएस के डीएसपी को अपराधियों ने गोली मार दी है. उन्हें इलाज के लिए रांची में भर्ती कराया गया है. जबकि इस हमले में पतरातू थाने के दारोगा भी घायल हुए हैं . एटीएस को जानकारी मिली कि अमन साव गिरोह के कुछ शूटर पतरातू थाना क्षेत्र में शरण लिए हुए हैं. इसी सूचना पर पुलिस छापामारी करने को गई. कहते हैं कि एक शूटर को पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन तभी पुलिस दल पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और डीएसपी एवं दारोगा घायल हो गए हैं. यह भी सूचना मिल रही है कि डीएसपी को पेट में गोली लगी है जबकि दारोगा को जांघ में गोली मारी गई है. विस्तृत सूचना की प्रतीक्षा की जा रही है.

रिपोर्ट:धनबाद ब्यूरो

Published at: 17 Jul 2023 10:21 PM (IST)
Tags:JharkhandरांचीFiringCrime newsCriminals shot Jharkhand ATS DSP in Patratu

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.