✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking from Jamshedpur : अपराधियों ने बिजली मिस्त्री को मारी गोली, स्थिति गंभीर

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:55:19 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 12 के समीप मुर्गा मैदान के पास शाम होते ही  अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. जंहा निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे एक बिजली मिस्त्री मो  शाहिद को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है. गोली शाहिद के सिर पर लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए है. इधर घटना के बाद सहकर्मियों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां बेहतर इलाज के लिए उसे टाटा मैन हॉस्पिटल  रेफर कर दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में गोली मारी गई है.  फिलहाल पूरे इलाके को सील कर अपराधियों के धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं घायल ने गोली चलाने वाले दोनों का नाम पुलिस को बता दिया है. सहकर्मियों ने बताया कि हसन स्थानीय एक बिल्डिंग में वायरिंग का काम कर रहे थे. शाहिद बेसमेंट में एमसीबी गिराने गया था. इसी बीच बाइक पर सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घायल का इलाज टीएमएच में चल रहा है. वहीं इस घटना के बाद से शाहिद के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


रिपोर्ट. रंजीत ओझा 

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhandhindi newsjharkhand latest newsjharkhand breaking newsnews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhand today newsbreaking newstop newsjharkhand policeranchi newsdumka newsjamshedpur crime newsjamshedpur latest newsjamshedpur trending newsjamshedpur crime newsjamshedpur crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.