✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हुसैनाबाद में अपराधियों ने महिला की गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:56:18 PM

पलामू - पलामू जिले के हुसैनाबाद से यह खबर आई है. यहां हरिहर चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी और फरार हो गए. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. राजद विधायक संजय सिंह यादव घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे.

हत्या की इस घटना के बारे में जानिए विस्तार से

पुलिस सूत्रों के अनुसार पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना अंतर्गत हरिहर चौक के देवरी रोड के समीप स्थित गैस गोदाम के पास अज्ञात अपराधियों ने एक महिला को सिर में गोली मार दी.घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए. इसकी सूचना पाकर हुसैनाबाद के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी एस मोहम्मद याकूब और थाना प्रभारी वहां पहुंचे. हुसैनाबाद के राजद विधायक संजय सिंह यादव भी घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे. जिस महिला को गोली मारी गई जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला का नाम पूजा कुमारी बताया गया है. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ हरिहर चौक के पास जाम कर दिया. प्रशासन के लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मनाने का प्रयास किया.

Tags:Jharkhand newsHusainabadCrime newsMurder in hussainabadPoliceCrimeCriminals shot and killed a womanBreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.