✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के तोपचांची में फल कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली,गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:44:41 AM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के तोपचांची में सोमवार की रात फिर फायरिंग हुई. बाइक पर सवार दो अपराधियों ने फल कारोबारी रमेश भगत को गोली मार दी. गोली लगने के बाद रमेश भगत को पहले सीएचसी ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया. उनकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है. गोली चलने के बाद अफरा तफरी मच गई. यह घटना तोपचांची के भवानी चौक पर हुई है. बताया जाता है कि रमेश भगत अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे .जैसे ही भवानी चौक पहुंचे ,पीछे से बाइक पर सवार दो अपराधी आए और सटाकर गोली मार दी. हमलावरों ने दो फायर किए. जिसमें एक मिस कर गई और दूसरी गोली उन्हें लगी. गोली लगने के बाद रमेश भगत दौड़कर भवानी चौक स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे. वहां से उन्होंने खुद फोन कर  पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस तत्काल पहुंची और रमेश भगत को तोपचांची साहू बहियार सीएचसी ले जाया गया. फिर उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया. फायरिंग करने के बाद अपराधी गोमो की ओर फरार हो गए. पुलिस अगल-बगल के सीसीटीवी की जांच कर रही है. गोली उनके गाल के दाहिनी तरफ को चीरते हुए अंदर गई है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsCrime newsFiring in DhanbadDhanbad policeCrime in DhanbadCriminals shot a fruit trader in Dhanbad's

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.