✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: शादी के लिए बैंक से निकाले थे पैसे, दिनदहाड़े अपराधियों ने महिला से लूटे, पुलिस के हाथ खाली

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:56:19 PM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची में दिनदहाड़े एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने 3 लाख 50 हजार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. मामला डोरंडा थाना क्षेत्र का है जहां एक महिला सुबह करीब 11:00 बजे बैंक से पैसा निकाल कर अपने घर लौट रहे थे. तभी बैंक से निकलते ही अपराधियों ने इस लूट की वारदात को अंजाम देकर चलते बने. वहीं लूट की घटना के बाद महिला का बुरा हाल है.

शादी की तैयारी के लिए बैंक से पैसा निकालने गई थी महिला

बता दें की महिला के घर पर शादी थी और शादी की तैयारी के लिए ही बैंक से पैसा निकाल कर जा रही थी. शादी की खरीददारी करने उसे जाना था. लेकिन उसके साथ लूट की वारदात हो गई. अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने हल्ला करना शुरु किया. लेकिन जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचे. तब तक अफराधी फरार हो चुके थे. फिलहाल महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी डोरंडा थाना पुलिस को दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला से जानकारी जुटा रही है. वहीं आसपास के लोगों से भी जानने की कोशिश कर रही है. अपराधी किस ओर भागे हैं पुलिस इसकी जानकारी ले रही है. वहीं अपराधी बाइक पर सवार थे और चेहरा ढका हुआ था, जिस कारण किसी ने अपराधियों को नहीं पहचाना. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है.

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhandnews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhand today newshindi newsjharkhand latest newslatest newsranchi newsjharkhand breaking newstop newsbreaking newsjharkhand crimeranchi policeranchi doranda newsdoranda crime newstrending newsdoranda policeCriminals robbed a woman who was returning home after withdrawing money from the bank for marriagethe incident happened in broad daylightthe police were empty handed.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.