✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नकली पुलिस बन अपराधियों ने एक व्यक्ति से ठगा सोने का चैन, पुलिस कर रही मामले की जांच

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:52:06 PM

देवघर (DEOGHAR):  देवघर में एक बार फिर नकली पुलिस बन कर अपराधियों ने एक व्यक्ति से सोने की चैन ठग लिया है.मामला नगर थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक के समीप की है.जब स्थानीय बीएन झा पथ निवासी दिलीप झा डॉक्टर के पास जा रहे थे तभी बजरंगी चौक के पास चेकिंग के नाम पर नकली पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया.रुकने के बाद नकली पुलिस के रूप में अपराधकर्मी ने दिलीप झा से सोने की चैन उतरवाकर उसे एक तौलिया में रख दिया.फिर बड़ी चालाकी से तौलिया से चैन गायब कर खाली तौलिया दिलीप को थमाते हुए वहाँ से फरार हो गए.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

कुछ दूर जाने के बाद दिलीप को कुछ शक हुआ तो उसने तौलिया खोल कर देखा तो हक्का बक्का रह गया.सोने की चैन की ठगी होने पर इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी.घटना स्थल पर पहुँच कर पुलिस सीसीटीवी के आधार पर नकली पुलिस की पहचान करने में जुट गई है.पीड़ित दिलीप झा किसी कारोबार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.इससे पहले भी कुछ दिन पूर्व देवघर जसीडीह मार्ग पर ऑटो में सवार एक महिला से नकली पुलिस वालों द्वारा आने के आभूषण को ठगा गया था.अब देखना होगो की देवघर में इस तरह के अपराध पर पुलिस कैसे अंकुश लगाती है.

                     

रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा

Tags:deoghar policedeoghar newsfake policeCriminals posing as fake policemencheated a person of gold chainpolice is probing the matter

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.