☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में दिनदहाड़े लगभग चार लाख लूट लिए अपराधी, तगादा के थे पैसे, जानिए कैसे दिया घटना को अंजाम 

धनबाद में दिनदहाड़े लगभग चार लाख लूट लिए अपराधी, तगादा के थे पैसे, जानिए कैसे दिया घटना को अंजाम 

धनबाद(DHANBAD) | धनबाद शहर में मंगलवार को दिन दोपहर लूट की घटना हुई.  इस घटना ने पुलिस पेट्रोलिंग सहित शहर  सुरक्षा की पोल खोल दी है.  अनाज कारोबारी आशीष साव  के कर्मचारी  गौतम सिंह से रुपयों से भरा बैग छीनकर अपराधी भाग निकले.  यह  घटना धनबाद थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड में हुई है.  घटना लगभग 12:30 बजे की है.  जानकारी के अनुसार कर्मचारी भागा से तगादा कर बारामुड़ी  स्थित कार्यालय लौट रहा था.  अपराधी पहले से ही उसका पीछा कर रहे थे.  पॉलिटेक्निक रोड में सुनसान जगह पाकर पहले कर्मचारी को ओवर पावर  किया.

मारपीट किये फिर रुपयों से भरा बैग लेकर चलते बने 

 उसके बाद मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीन कर चल दिए.  बैग में लगभग तीन लाख सत्तर हज़ार रुपये थे.   घटना की सूचना धनबाद थाने को दी  गई.  पुलिस भी पहुंची लेकिन उसके पहले अपराधी भाग निकले थे.  आशीष का अनाज  का कारोबार है और उनका कार्यालय धनबाद थाना क्षेत्र के ही बारामुड़ी  में है.  इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि धनबाद में अगर आप सुरक्षित है, तो भगवान का शुक्र है अन्यथा अपराधी तो बेफिक्र हैं, निडर हैं, उन्हें किसी का भी भय नहीं है. अपाची बाइक से आये थे लुटेरे

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Published at:25 Apr 2023 02:07 PM (IST)
Tags:dhanbadlootapradhibikebag
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.