✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में मुखिया को अपराधियों ने मारकर की हत्या, इलाके में फैला दहशत का माहौल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:29:32 PM

दुमका(DUMKA): दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ेत पंचायत के मुखिया सुरेश मुर्मू को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों द्वारा हंसडीहा हाई स्कूल हंसडीहा के समीप गोली बारी की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस मामले कि जांच में जुटी है.  

 

घटना शनिवार शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार मुखिया सुरेश मुर्मू  हंसडीहा चौक से अपने घर जालवे गांव जा रहे थे. इसी दौरान पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक 6 राउंड फायरिंग की गई है. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए थे.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र हंसडीहा,  थाना प्रभारी सुगना मुंडा, एसआई उत्तम पासवान, सचिन मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच. जिसके बाद मुखिया के शव को कबजें में लेकर सामुदायिक स्वस्थ केंद्र सरैयाहाट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुखिया को मृत घोषित कर दिया है. इस घटना के बाद पुरे इलाके में दैहशत का माहौल बना हुआ है. फिलहाल पुलिस पुरे मामले कि जांच में जुटी हुई है.

 

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:dumka newsCriminals killed the chiefpanic spread in the area

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.