✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में शिक्षा के मंदिर पर अपराधियों का कब्जा, सरकारी स्कूल कैंपस में हो रही हत्याएं

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 10, 2026, 11:26:54 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर के सरकारी स्कूलों में दिन में तो पढ़ाई होती है लेकिन शाम ढलते ही नशेड़ियों का अड्डा बन जा रहा है. स्कूल अब सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि कई स्कूलों को अपराध के लिए भी जाने जाना लगा है. दिन में जहां बच्चों की पढ़ाई होती है, वहीं स्कूल बंद होने के बाद शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों की महफिल सजने लगती है. स्कूल परिसर में शराब, गांजा और अन्य नशे का खुलेआम सेवन किया जा रहा है. कई जगहों पर देर रात तक अड्डेबाजी, विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं. स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कुछ स्कूल परिसरों में हत्या जैसी वारदातें भी हो चुकी हैं. इससे स्थानीय लोगों और अभिभावकों में डर और गुस्सा दोनों है. एक दिन पहले ही परसुडीह के सोपाडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक नाबालिग की हत्या हुई. इस हत्या ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी.  लोगों का कहना है कि स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था नाम मात्र की है. छुट्टी के बाद न तो कोई गार्ड रहता है और न ही पुलिस की नियमित गश्ती होती है, जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे है. लोग  स्कूल परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और स्कूल बंद होने के बाद परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने की मांग कर रहे है. 

चहारदीवारी नहीं, इसलिए अपराधियों का अड्डा
शहर के कई सरकारी स्कूलों में चहारदीवारी नहीं होने या दीवार टूटे होने का फायदा बदमाश और असामाजिक तत्व खुलकर उठा रहे हैं. चहारदीवारी का हाईट कम होना भी एक कारण है. स्कूल बंद होते ही परिसर में अड्डेबाजी शुरू हो जाती है. रातभर यहां शराब और अन्य नशे का सेवन किया जाता है. नशे के दौरान कई बार आपसी विवाद और मारपीट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं. स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि कुछ मामलों में हत्या जैसी गंभीर वारदातें भी सरकारी स्कूल में हुई है. सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने और नियमित निगरानी नहीं होने से अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं. स्कूलों में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही है, लेकिन इसके बाद भी ना तो पुलिस की आंख खुली और ना ही शिक्षा विभाग की. 

सरकारी स्कूलों में हो चुकी है हत्याएं
शहर के कुछ सरकारी स्कूलों में हत्या की घटनाएं भी हो चुकी है. 21 मार्च 2025 को उलीडीह थाना अंतर्गत खानकाह कुंवर सिंह रोड स्थित राष्ट्रीय मध्य विद्यालय के एक कक्ष में युवक का शव मिला. युवक सौरभ शर्मा उर्फ पवन की गलारेत  कर हत्या कर दी है थी. अड्डेबाजी के दौरान हुए विवाद में यह हत्या हुई थी. मौके से शराब की बोतलें भी मिली थी. जबकि 9 मई को सोपाडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर एक नाबालिग की गलादबा कर हत्या कर दी गई. 

बिरसानगर की थी नाबालिग
सोपाडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में जिस नाबालिग किशोरी का शव मिला वहां बिरसानगर की रहने वाली थी. सुमन हांसदा (16) एक घर में बच्चों का देखभाल करती थी. वह शुक्रवार से लापता थी. स्कूल परिसर में नाबालिग को गलादबा कर हत्या की गई थी. इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है. पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना से इनकार किया है.

 

Tags:JamshedpurJamshedpur newsGovernment schoolJamshedpur murderCrime news JamshedpurViral newsBreaking newsTaranagarJharkhandJharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.