✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में बेलगाम हो गए अपराधी,दिन दहाड़े चल रही गोली,पुलिस बनी मूकदर्शक: बाबूलाल  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:41:16 PM

रांची(RANCHI): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में लगातार बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजधानी रांची के कटहल मोड़ पर दिनदहाड़े सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुई गोलीबारी ने यह साबित कर दिया है कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं बची है. अपराधी खुलेआम तांडव मचा रहे हैं, जानलेवा हमले और गोलीबारी कर व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं लेकिन हमारा पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लगातार कारोबारियों पर हो रहे हमलों से व्यावसायिक समुदाय में भय और असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है.  हालात इतने वीभत्स हो गए हैं कि झारखंड में अब कारोबार करना खतरे से खाली नहीं रहा. जब राजधानी ही असुरक्षित है, तो प्रदेश के बाकी हिस्सों  की स्थिति का अंदाज़ा सहज ही लगाया जा सकता है.

कहा कि धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, जमशेदपुर जैसे शहरों में अपराधी भयादोहन करने लिये फायरिंग कर आतंक पैदा किये हुंए हैं.  व्यवसायी से लेकर डाक्टर तक भयादोहन के शिकार बनाये जा रहे हैं.  ऐसा लगता है इस धंधें का हिस्सेदार भी पुलिस और सत्ता में बैठे लोग हैं.

कहा कि हेमंत सरकार जनता को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है.  कानून व्यवस्था संभालने के बजाय पुलिस वसूली में व्यस्त है.  अपराधियों को कांड करने की खुली छूट मिली हुई है, जिससे आम जनता और व्यापारी वर्ग भयभीत हैं.

उन्होंने  तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी और प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की राज्य सरकार से मांग की. कहा यदि सरकार और प्रशासन ने अब भी होश नहीं संभाला, तो झारखंड में व्यवसाय करना दूभर हो जाएगा.

Tags:Criminals have gone out of control in Jharkhandfiring is going on in broad daylightpolice has become a mute spectator: BabulalBABULAL MARANDIRANCHI NEWSBJPPOLITICSCRIMNALJHARKHAND POLICEHEMANT SORENRANCHI FYRING

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.