✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वर्चस्व कायम करने के लिए खूंटी में अपराधियों ने की थी फायरिंग,चार गिरफ्तार   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:29:33 PM

खूंटी(KHUNTI) खूंटी में दहशत कायम करने के लिए अपराधी चौक चौराहे पर गोली चला रहे है. गोली चलाने के पीछे का कारण अपना वर्चस्व कायम करना है.ऐसे ही मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. बता दे कि कर्रा थाना क्षेत्र के एक लाइन होटल पर सोमवार को कार सवार अपराधियों ने फायरिंग कि थी. गोली चलने के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया.घटना के सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू किया और चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले का खुलासा प्रभारी एसपी नौशाद आलम ने प्रेस वार्ता कर दिया है.

एसपी नौशाद आलम ने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधी लेवी और दहशत कायम करने के लिए कही भी गोली चला देते है.उन्होंने बताया कि गोली चलने की सूचना के बाद वादी आनंद महतो के बयान पर टीम गठित किया गया था.मामला दर्ज होने के बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. जिसमें पुलिस को सफलता मिली है. सभी चार अपराधियों को दबोच लिया गया है साथ ही अपराधियों के पास से दो कार और हथियार भी बरामद किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी शिवम सिंह,अंकित केशरी नीरज पहले भी जेल जा चुका है रांची और खूंटी के विभिन्न थाना में कई मामले दर्ज है. उन्होंने बताया कि ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाए जिससे अपराधी जेल में  बंद रहे ऐसी कोशिस पुलिस की है. 

रिपोर्ट: मुजफ्फर हुसैन  

    

Tags:Crimnal in khuntifour crimnal arrested by khunti policekarra police stationgramin sp ranchiips naushad alamkhunti spcrime newsjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.