✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING:राजधानी में अपराधी बेखौफ,  CPI(M) के नेता सुभाष मुंडा को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर मौत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:29:20 AM

रांची(RANCHI); राजधानी में अपराधी बेखौफ हैं. एक तरफ राज्य के मुख्यमंत्री अपराध पर लगाम  लगाने के दिशा निर्देश अधिकारियों को दे रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ अपराधी खुलेआम प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला नगड़ी थाना क्षेत्र का है. जहां  दलादली चौक के पास देर रात अज्ञात अपराधियों ने CPI(M) के नेता सुभाष मुंडा को गोली मार दी. अपराधियों ने उनके कार्यालय में घुसकर 7 गोलियां चलायीं.  जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद दलादली चौक और रींग रोड को स्थानीय लोगों ने जाम कर दिया और कई गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए.

कौन हैं सुभाष मुंडा

बता दें कि सुभाष मुंडा हटिया विधानसभा से कई बार चुनाव भी लड़ चुके हैं, प्रथम दृष्टिया में हत्या की वजह पुरानी रंजिश या जमीन से जुड़ा मामला लग रहा है. सुभाष मुंडा 2019 ने हटिया विधानसभा से सीपीआई (एम) की ओर से चुनाव लड़ा था और इन्हें 14000 वोट मिले थे.

रिपोर्ट:समीर

 

Tags:JharkhandRanchiCrime newsCPI(M) leader Subhash Munda was shot deadJharkhand police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.