✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लातेहार में अपराधी बेखौफ, कंस्ट्रक्शन कंपनी के हाइवा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे चालक और खलासी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:33:15 PM

लातेहार(LATEHAR): जिले में अपराधी बेखौफ हैं. इनमें पुलिस प्रशासन का भय खत्म हो गया है. कभी भी किसी भी अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र का है. जहां बुकरू रेलवे ओवरब्रिज के पास टोरी-बालूमाथ-शिवपुर टोरी थर्ड रेल लाइन निर्माण कार्य में लगी साईं कृपा कंस्ट्रक्शन कंपनी के हाइवा पर देर शाम अपराधियों ने गोलीबारी की. गनीमत रही कि इस गोलीबारी में हाईवा चालक और खलासी बाल बाल बच गये. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. 

अपराधियों ने हाइवा वाहन पर सामने से गोलीबारी की

बताया जाता है कि अपराधियों ने हाइवा वाहन पर सामने से गोलीबारी की. जिससे हाइवा का शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में शामिल हथियारबंद तीन अपराधियों ने ‘यह घटना कान का पर्दा खोलने के लिए किया गया’ का नारा लगाते हुए फरार हो गये. अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे.

घटनास्थल से दो खोखा और एक डिफ्यूज गोली बरामद किया गया

इधर बालूमाथ थाना पुलिस घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच गयी है. इस घटना की पुष्टि करते हुए बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा और एक डिफ्यूज गोली बरामद की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि इस घटना को किस आपराधिक संगठन का हाथ है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल बालूमाथ थाना पुलिस विभिन्न सड़कों की घेराबंदी कर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी कर रही है. मालूम हो इसके पूर्व भी पिछले वर्ष 18 फरवरी 2022 को अमन साहू गिराेह के अपराधियों द्वारा जारी ब्रिज के पास फायरिंग की गयी थी. जिसमें कई कर्मी बाल बाल बच गये थे.

Tags:Jharkhand newsLatehar news updateCrime newsJharkhand crime newsLatehar policefiring on construction company's highway

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.