✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लौहनगरी में अपराधी बेखौफ! पुराने विवाद में बाइक सवार अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, हालत गंभीर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:38:22 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में इन दिनों अपराधियों की सक्रियता बढ़ गई है.जिसका नतीजा है कि ये बेखौफ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जहां जुगसलाई का है.जहां बाईक सवार चार अपराधियों ने दो लोगों पर फायरिंग कर दी.

फायरिंग में दोनों युवक मों मजीद और महफूज आलम बुरी तरह से घायल 

वहीं इस फायरिंग में दोनों युवक मों मजीद और महफूज आलम बुरी तरह से घायल हो गये, जिनको इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं जमशेदपुर पुलिस इस घटना में संलिप्त चारों अपाराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

अपराधियों ने रास्ते में रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

घटना की मिली जानकारी के अनुसार मानगो निवासी मों मजीद अपने दोस्त को जुगसलाई छोड़ने के लिए उसके घर जा रहा था. इसी दौरान बाईक सवार चार अपारधियों ने दोनों को रास्ते में ही रोक लिया, और पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

मों मजीद का विक्की के साथ कोई विवाद चल रहा है

वहीं इस घटना के पीछे सब्बो अलतमत,मुजाहिद उर्फ बबलू खान और विक्की का हाथ है.वहीं इस घटना का मुख्य आरोपी विक्की को बताया जा रहा है, क्योंकि मों मजीद का विक्की के साथ कोई विवाद चल रहा है,जिसकी वजह से उस पर हमला किया गया.

रंगदारी देने से इंकार करने पर घटना को अंजाम दिया है

वहीं घायल मजीद के बारे में बताया जा रहा है, कि वो जुगसलाई में टायर की दुकान चलाता है, जहां रंगदारी मांगने विक्की जाता था, लेकिन रंगदारी देने से इंकार करने पर उसने इस घटना को अंजाम दिया है.

Tags:Criminals fearless in Iron CityCriminals fearless in jamshedpurfiring in old disputefiringfiring jamshedpurfiring jharkhandbike riding criminals shot two youthscondition criticaltmhtmh jamsjedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.